विदेश » Shots fired outside Serbian parliament video accused one man detained president fear Aleksandar Vucic terrorist attack| सर्बिया में संसद भवन के सामने फायरिंग, राष्ट्रपति को आतंकी हमले का शक

Shots fired outside Serbian parliament video accused one man detained president fear Aleksandar Vucic terrorist attack| सर्बिया में संसद भवन के सामने फायरिंग, राष्ट्रपति को आतंकी हमले का शक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Serbian Parliament के बाहर Gun Shot का मामला सामने आया है। जिसके बाद President Aleksandar Vucic ने इसे Terrorist Act बताया है।

सर्बिया में संसद भवन के सामने फायरिंग, राष्ट्रपति को आतंकी हमले का शक सर्बिया पार्लियामेंट

बॅलग्रेड: सर्बिया की संसद में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब बाहर से गन शॉट की आवाजें सुनाई दी. इस वाकये से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिक्योरिटी ऑफिसर्स संसद के बाहर एक बड़ा से टेंट की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि पहले कुछ राउंड फायरिंग की गई फिर टेंट के अंदर आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मामले में एक शख्स को हिरासत में भी ले लिया गया है. सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र वुसिक ने इसे आंतकी हमले की कोशिश बताया है.

राजधानी बॅलग्रेड में स्थित सर्बिया संसद की बिल्डिंग के बाहर बंदूक की आवाज गूंज गई. राउटर्स के मुताबिक NOVA मीडिया आउटलेट द्वारा पोस्टेड एक वीडियो में बिल्डिंग के बाहर मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है. वीडियो में संसद के बाहर लगे एक टेंट में आग लगी दिखाई दे रही है, जिसकी तरफ जांच के लिए हथियारों से लैस सिक्योरिटी अधिकारी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया.

बता दें कि सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र वुसिक पहले से ही एंटी-गवर्नमेंट प्रोटेस्ट का सामना कर रहे हैं. उन्हें शक है कि संसद के बाहर हुई ये फायरिंग ‘टेररिस्ट एक्ट’ है.

सरकारी ब्रॉडकास्टर RTS के अनुसार, इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. इस हमले में एक एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गोली लगने की खबर भी है. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गंभीर हालत में इस शख्स को आपातकालीन चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया है. ये हमला क्यों और किसने किया अभी तक इसे लेकर ठोस जानकारी सामने नहीं आई लेकिन हिरास में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ चल रही है.

homeworld

सर्बिया में संसद भवन के सामने फायरिंग, राष्ट्रपति को आतंकी हमले का शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी