विदेश » Louvre Museum में चोरी से फ्रांस के सांस्कृतिक इतिहास को बड़ा झटका.

Louvre Museum में चोरी से फ्रांस के सांस्कृतिक इतिहास को बड़ा झटका.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पेरिस के लूव्र म्यूजियम में चोरों ने नेपोलियन कलेक्शन से कीमती गहने चुरा लिए. चोरी के बाद सुरक्षा कारणों से म्यूजियम एक दिन के लिए बंद रहा. पुलिस जांच कर रही है

लूव्र म्यूजियम  में चोरी से फ्रांस के सांस्कृतिक इतिहास को बड़ा झटका.पेरिस के मशहूर लूव्र म्यूजियम में चोरी

फ्रांस की राजधानी पेरिस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक लूव्र म्यूजियम (Louvre Museum) में रविवार सुबह कुछ चोर घुस आए और कीमती गहने लेकर फरार हो गए. यह क‍िसी भी म्‍यूज‍ियम में चोरी की सबसे बड़ी वारदात बताया जा रहा है. फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने एक्स पर बताया कि चोरी की घटना उस समय हुई जब म्यूजियम खोला जा रहा था. इसकी वजह से म्‍यू‍ज‍ियम को एक द‍िन के ल‍िए बंद करना पड़ा.

फ्रांसीसी अखबार Le Parisien के मुताबिक, कई चोरों ने म्यूजियम के नेपोलियन कलेक्शन (Napoleon Collection) से कीमती जेवर चुरा लिए. चोरी के तुरंत बाद प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से पूरे संग्रहालय को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया. लूव्र म्यूजियम में दुनिया की सबसे मशहूर कलाकृतियां और पेंटिंग्स रखी गई हैं, जिनमें लियोनार्डो दा विंची की ‘मोनालिसा’ भी शामिल है.

फ्रांस के सांस्कृतिक इतिहास पर बड़ा झटका

ऐसे में यह चोरी फ्रांस के सांस्कृतिक इतिहास पर एक बड़ा झटका मानी जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी गए गहनों की तलाश जारी है.

homeworld

लूव्र म्यूजियम में चोरी से फ्रांस के सांस्कृतिक इतिहास को बड़ा झटका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी