विदेश » करता था रोमांटिक बातें, महिलाएं भरने लगती आंहें, फिर किया ऐसा कांड… इंटरपोल ने जाल बिछाकर दबोचा

करता था रोमांटिक बातें, महिलाएं भरने लगती आंहें, फिर किया ऐसा कांड… इंटरपोल ने जाल बिछाकर दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अर्जेंटीना में इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई में नाइजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो हजारों महिलाओं से ऑनलाइन रोमांस स्कैम कर करोड़ों की ठगी कर चुका था. यह पहली गिरफ्तारी है जिसमें आरोपी के खिलाफ Red Notice के साथ Silver Notice भी जारी था.

ख़बरें फटाफट

रोमांटिक बातें कर हजारों महिलाओं से किया... इंटरपोल ने जाल बिछाकर दबोचाआरोपी पर आरोप है कि उसने हजारों महिलाओं को रोमांस स्कैम का शिकार बनाया.

Argentina: अर्जेंटीना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इंटरपोल (INTERPOL) और स्थानीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में नाइजीरिया के नागरिक Ikechukwu N. को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला इसलिए खास है क्योंकि देश में पहली बार किसी ऐसे भगोड़े को पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ इंटरपोल के Red Notice के साथ-साथ Silver Notice भी जारी था.

रोमांस स्कैम से जुड़ा है आरोपी
दरअसल, गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि उसने हजारों महिलाओं को रोमांस स्कैम का शिकार बनाया, यानी ऑनलाइन प्यार और भरोसे का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठे. बताया जा रहा है कि उसने भारत समेत कई देशों की महिलाओं को निशाना बनाया और इसके ज़रिए एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम नेटवर्क चलाता था.

Operation Jackal के तहत हुई कार्रवाई
यह गिरफ्तारी इंटरपोल के चल रहे ग्लोबल ऑपरेशन जैकाल (Operation Jackal) के तहत की गई है. इस ऑपरेशन का उद्देश्य पश्चिम अफ्रीकी संगठित आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसना है, जो ऑनलाइन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों में शामिल हैं.

कई देशों की एजेंसियों ने मिलकर किया ऑपरेशन
इस कार्रवाई में अर्जेंटीना की फेडरल पुलिस (PFA Oficial), एयर सिक्योरिटी पुलिस (Seguridadpsa), IFCACC, FIS, और INTERPOL ब्राजील ने मिलकर हिस्सा लिया. सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और रियल-टाइम जानकारी के आदान-प्रदान की वजह से यह बड़ी सफलता मिली है.

Silver Notice बना जांच की नई ताकत
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Silver Notice पायलट प्रोजेक्ट की बड़ी उपलब्धि भी मानी जा रही है. जनवरी 2025 में लॉन्च किए गए इस प्रोजेक्ट का मकसद सदस्य देशों को अपराध से अर्जित संपत्तियों को ट्रैक और बरामद करने में मदद करना है. यह इंटरपोल की नई तकनीकी पहल है, जो मनी ट्रेल और साइबर अपराधों की जांच में गेमचेंजर साबित हो रही है.

वैश्विक सहयोग की मिसाल
इस गिरफ्तारी को इंटरपोल के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और आधुनिक तकनीकी प्रयासों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम आने वाले समय में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से निपटने की दिशा में अहम मोड़ साबित हो सकता है.

authorimg

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में…और पढ़ें

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में… और पढ़ें

homeworld

रोमांटिक बातें कर हजारों महिलाओं से किया… इंटरपोल ने जाल बिछाकर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी