विदेश » अमेरिका में मोटल कारोबार पर गुजरातियों का कब्जा, क्या यही बन रही हत्या की वजह?

अमेरिका में मोटल कारोबार पर गुजरातियों का कब्जा, क्या यही बन रही हत्या की वजह?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमेरिका में मोटेल चला रहे गुजरातियों की हत्या का क्रम जारी है, इसी साल अब तक 7 लोगों की हत्या की जा चुकी है.

अमेरिका में मोटल कारोबार पर गुजरातियों का कब्जा, क्या यही बन रही हत्या की वजह?अमेरिका में मोटल कारोबार पर गुजरातियों का कब्जा है.

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हाल ही में एक भारतीय मूल के 51 वर्षीय मोटल मालिक राकेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. राकेश पर गोली उस समय चली जब वह शोर शराबा सुनकर बाहर पहुंचे थे. इससे ठीक एक सप्ताह पहले उत्तरी कैरालिना के एक मोटल में दो गुजराती कर्मचारियों की हत्या हुई थी. विदेश में पैसे कमाने की चमक में अपना देश छोड़कर गए गुजरातियों के खिलाफ किया गया यह कोई पहला अपराध नहीं है. अगर इसी साल की बात करें तो अब तक सात गुजरातियों की हत्या की जा चुकी है, इसकी वजह मोटेल, गैस स्टेशन या कन्वीनियंस स्टोर से जुड़े अपराध ही रहे. इससे पहले भी मोटेल कारोबार से जुड़े गुजरातियों को निशाना बनाया जाता रहा है.

अमेरिका के मोटेल कारोबार पर गुजराती हावी हैं, इसकी शुरुआत आज से तकरीबन 90 साल पहले तब हुई थी, जब अमेरिकी भारतीय होटलों के गॉडफादर कानजी मांचू देसाई अमेरिका पहुंचे थे. उस समय मोटल इंडस्ट्री शुरू ही हुई थी, कानजी देसाई अवैध प्रवासी बनकर अमेरिका पहुंचे थे. सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान उन्होंने सैक्रामेंटो में एक होटल संभाला. बाद में, सैन फ्रांसिस्को के होटल गोल्डफील्ड को लीज पर लेने के साथ वह पूरी तरह इस बिजनेस में आ गए. उन्होंने गुजरातियों को खुला ऑफर दिया.

authorimg

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्… और पढ़ें

homeworld

अमेरिका में मोटल कारोबार पर गुजरातियों का कब्जा, क्या यही बन रही हत्या की वजह?

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी