विदेश » Love Story | Bizarre Love Story | Boyfriend Travels 5000kn to propose Girlfriend: फेसबुक पर मिली हसीना, खुश करने को आशिक ने खूब बहाया पसीना, 5000KM उड़कर पूछा- शादी करोगी? जवाब सुनकर हुआ बहोश!

Love Story | Bizarre Love Story | Boyfriend Travels 5000kn to propose Girlfriend: फेसबुक पर मिली हसीना, खुश करने को आशिक ने खूब बहाया पसीना, 5000KM उड़कर पूछा- शादी करोगी? जवाब सुनकर हुआ बहोश!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Failed Love Story: शख्स के दिल में लड़कीक के लिए बहुत कुछ हो रहा था, यही वजह थी कि वो 5000 किलोमीटर की दूरी तय करके उसे अपने दिल की बात बताने पहुंचा. फिर उसके साथ जो हुआ, वो उसने सोचा भी नहीं था.

ख़बरें फटाफट

फेसबुक पर मिली हसीना, आशिक ने पूछा- शादी करोगी? जवाब सुनकर बेहोश!गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, जवाब ने दिया सदमा. (Credit- Canva)

Love Story: प्यार-मोहब्बत के किस्से भले ही सुनने में दिलचस्प लगें लेकिन इस रास्ते में कौन-सा मोड़ कब आ जाए, कोई नहीं जानता. कभी एक मुस्कान जिंदगी बदल देती है, तो कभी एक ना दिल को चीर देती है. एक ब्लॉगर की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब हुआ. वो अपना दिल एक ऐसी लड़की को दे चुका था, जो उसके देश, धर्म, जाति यहां तक कि कल्चर से भी बिल्कुल अलग थी. बावजूद इसके प्यार के बल पर वो उसे अपनाना चाहता था. उसे क्या पता था कि लड़की के सामने प्रपोजल रखने पर उसे कुछ ऐसा पता चलेगा, जो उसकी दुनिया बदल देगा.

लड़का एक जाना-माना कंटेंट क्रिएटर था, अपनी यात्राओं, अनुभवों और जिंदगी के रंगों को दुनिया से साझा करता था. उसकी मुलाकात एक दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी लड़की से हुई, जिससे उनकी बढ़िया बॉन्डिंग बन गई थी. शुरू-शुरू में तो हल्की फुल्की बातें हुईं और फिर ये लंबी-लंबी बातों और देर रात तक चलने वाली चैट्स तब्दील हो गई. भाषा की जो कसर थी, वो गूगल ट्रांसलेटर ने खत्म कर दी और दोनों का रिश्ता गहरा होता चला गया.

5000KM दूर रहने वाली गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा

धीरे-धीरे उस ब्लॉगर को यकीन हो गया कि यही उसका सच्चा प्यार है, तो उसने अपने दिल की बात कहने का फैसला किया. कुछ महीनों की इस ऑनलाइन मोहब्बत के बाद उसने सोच लिया कि अब यह रिश्ता डिजिटल नहीं रहेगा. ऐसे में उसने टिकट बुक की, कैमरा बैग में रखा और निकल पड़ा 5000 किलोमीटर दूर इंडोनेशिया के बदूय जनजाति वाले गांव की ओर. लंबी फ्लाइट के बाद जब वो गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा तो उसने काफी दिल से मुस्कुराकर उसका स्वागत किया. लड़के को पूरा यकीन हो गया कि आग दोनों तरफ लगी है.

जैसे ही किया प्रपोज, रिएक्शन ने डाला कोमा में!

फिर वो पल आया, जब लड़के ने जेब से एक रिंग निकाली, घुटनों पर बैठ गया और बोला- ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ थोड़ी देर के सन्नाटे के बाद लड़की मुस्कुराई और फिर उसने कहा -‘नहीं’. इस एक शब्द के साथ ही मानो उसकी दुनिया थम गई. आगे लड़की ने उससे ये भी कहा कि वो उसे अपना अच्छा दोस्त तो मानती है लेकिन शादी अपने समाज से अलग नहीं कर सकती. बदूय जनजाति में किसी दूसरी जगह पर शादी नहीं होती और दूसरे समुदाय से रिश्ता जोड़ना नियमों के खिलाफ माना जाता है. लाख कोशिशों के बाद भी ब्लॉगर की कोशिश बदूय जनजाति की परंपराओं से ऊंची निकलीं और उसे अपने दिल थामकर और दर्द दबाकर लौटना पड़ा.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

फेसबुक पर मिली हसीना, आशिक ने पूछा- शादी करोगी? जवाब सुनकर बेहोश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी