विदेश » Lawrence Bishnoi | Canada News | Lawrence Bishnoi gang Firing: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कराई फायरिंग, खुद पोस्ट करके ली जिम्मेदारी – ‘हमारा तरीका गलत है, इरादा नहीं’

Lawrence Bishnoi | Canada News | Lawrence Bishnoi gang Firing: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कराई फायरिंग, खुद पोस्ट करके ली जिम्मेदारी – ‘हमारा तरीका गलत है, इरादा नहीं’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Lawrence Bishnoi gang firing: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल के बाद अब कनाडा में फायरिंग करवाई है. बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है और कहा है वो मेहनती लोगों को नहीं बल्कि फ्रॉड को निशाना बना रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कराई फायरिंग, खुद पोस्ट करके ली जिम्मेदारीलॉरेंस बिश्नोई गैंग की फायरिंग .

Lawrence Bishnoi : कनाडा में लारेंस बिश्नोई गैंग ने फिर करवाई फायरिंग. इस गैंग ने कनाडा में अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कराई है और इसी से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसका दावा भी किया है. पोस्ट में कहा कि नवी तेसी नाम का शख्स लारेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों ने 5 मिलियन वसूल चुका है. ऐसे में उसके ठिकानों पर हमने फायरिंग करवाई है. आपको बता दें कि हाल ही में कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई को आतंकवादी घोषित किया है.

घटना का दावा करते हुए फतेह ने पोस्ट में लिखा है –

‘सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को. मैं फतेह पुर्तगाल बोल रहा हूं. गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जो भी कनाडा में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली और शूटिंग कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी अब हम ले रहे हैं. उसने अपने इस पोस्ट में उन जगहों का एड्रेस भी दिया है, जहां फायरिंग कराई है.’

bishnoi-post
बिश्नोई गैंग का पोस्ट.

उसने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है – ‘ये सभी जगहें नवी तेसी के स्वामित्व में हैं, और पिछले 3 दिनों से इन जगहों पर शूटिंग हम करवा रहे हैं. Swift 1200 AM के Allea के साथ हमारा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, लेकिन नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर गायकों से जबरदस्ती 5 मिलियन वसूले हैं, इसलिए हम उसके पीछे पड़े हुए हैं. बाकी जो भी व्यापारी निशाने पर हैं और उनके पीछे कोई कारण है. वो हमारे भाइयों-बहनों से काम लेते हुए उन्हें परेशान कर रहे हैं, तो अगर कोई हमें सबूत देगा कि वो व्यक्ति सच में गलत है, तो हम उसके पीछे जाएंगे. हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते. जो भी मेहनत करके अपनी रोजी कमा रहे हैं और हमारे नौजवानों की इज्जत करते हैं उनसे हमारा कोई झगड़ा नहीं. अगर आगे किसी ने कोई गलत खबर फैलाई, तो जिन व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुंचा उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं.’

उसके इसके आखिर में ये भी लिखा है कि ‘हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है. इसके अंत में जिन गैंग मेंबर्स का नाम है, उनमें अंकित भाडू शेरवाला, जीतेन्दर गोगी मान ग्रुप, काला राणा, आरज़ू बिश्नोई, सुभम लोंकर और साहिल दुहान हिसार शामिल हैं.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कराई फायरिंग, खुद पोस्ट करके ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी