Last Updated:
Russia Ukraine War: कीव के शोस्तका रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम 30 लोग घायल हुए, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. रूस ने यूक्रेन के रेल और बिजली नेटवर्क पर हमले तेज किए हैं.
रूस के ड्रोन हमले में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. (रॉयटर्स) कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार को उनके देश में एक रेलवे स्टेशन पर हुए ‘क्रूर’ रूसी ड्रोन हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए. रूस ने यूक्रेन के रेलवे एवं विद्युत ग्रिड पर हमले तेज कर दिये हैं. रूस पर यूक्रेन का चार साल से हमला जारी है. जेलेंस्की ने कहा कि कीव के उत्तर पूर्व में शोस्तका में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रूसी ड्रोन हमले कम से कम 30 लोग घायल हो गये. शोस्तका कीव के उत्तर-पूर्व में स्थित एक शहर है जो रूसी सीमा से लगभग 70 किलोमीटर दूर है.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं और लोगों की मदद शुरू कर दी है. घायलों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.” यूक्रेन की राष्ट्रीय रेल सेवा प्रदाता कंपनी ‘उक्रजालिज़्नित्सिया’ के प्रमुख द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती लोगों में तीन बच्चे भी हैं.
यूक्रेन के उपप्रधानमंत्री और पुनर्निर्माण मंत्री ओलेक्सी कुलेबा ने बताया कि रूस ने एक के बाद एक दो यात्री ट्रेनों पर हमला किया, पहले एक स्थानीय सेवा को निशाना बनाया और फिर कीव जाने वाली एक ट्रेन को निशाना बनाया. रूस ने यूक्रेन के रेल और बिजली नेटवर्क पर हमला किया. उसने हाल में यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जो सैन्य परिवहन के लिए जरूरी है. पिछले दो महीनों में लगभग हर दिन रेलवे नेटवर्क पर रूसी हमले हो रहे हैं.
वर्ष 2022 को हुए पूर्ण आक्रमण शुरू होने के बाद से पिछले वर्षों की तरह, क्रेमलिन ने यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर भी हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेन इसे नागरिकों को गर्मी, रोशनी और पानी से वंचित करके आने वाली सर्दियों को बेजा इस्तेमाल करने का प्रयास कहता है. शनिवार रात भर रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने यूक्रेन के विद्युत ग्रिड को निशाना बनाया. यूक्रेन की एक ऊर्जा कंपनी ने यह जानकारी दी.
एक दिन पहले अधिकारियों ने बताया था कि रूस ने यूक्रेन के प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को हमले किए जो साढ़े तीन साल पहले मॉस्को द्वारा शुरू किए गए पूर्ण आक्रमण के बाद से सबसे बड़ा हमला है. क्षेत्रीय संचालक चेर्निहिवोब्लेनेर्गो के अनुसार, विद्युत ग्रिड पर हमलों के कारण रूसी सीमा के निकट उत्तरी शहर चेर्निहिव के निकट ऊर्जा सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लगभग 50,000 घरों के प्रभावित होने की आशंका है.
चेर्निहिव सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ब्रायजिन्स्की ने पुष्टि की कि शहर पर रात के समय हुए रूसी हमले के कारण कई स्थानों पर आग लग गई लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इससे कितना नुकसान हुआ. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि इससे एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले नाफ्तोगाज समूह द्वारा संचालित प्राकृतिक गैस सुविधाओं पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
October 04, 2025, 22:03 IST





