Last Updated:
Japan News: जापान को 1947 के बाद पहली बार, यानी कि 78 साल बाद पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिलने की संभावना तेज हो गई है. सत्ताधारी पार्टी ने 64 साल की ताकाइची को अपना नेता चुना है. उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले ही चीन की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि वह चीन को अपना दुश्मन समझती हैं.
जापान को मिलेगी पहली महिला पीएम?Japan News: भारत के दोस्त जापान को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही है. लोकतंत्र के बहाल के बाद यानी कि 1947 के बाद जापान की कोई पहली महिला प्रधानमंत्री बनेगी. दरअसल, सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने शनिवार 4 अक्टूबर को साने ताकाइची को अपना नया नेता चुना है. 64 वर्षीय ताकाइची ने दूसरे दौर के मतदान में शिंजिरो कोईज़ुमी को 185 बनाम 156 वोटों से हराया.
LDP के खुद खतरे में है
हालांकि LDP गठबंधन खुद खतरे में है. पार्टी ने पिछले साल दोनों सदनों में बहुमत खो दिया था. इसलिए यह निश्चित नहीं ताकाइची ही प्रधानमंत्री बन पाएंगी. पहले दौर में ताकाइची को 183 वोट मिले, कोईज़ुमी को 164 और योशिमासा हयाशी को 134 वोट मिले. सांसदों ने मध्यम विचारधारा वाले कोईज़ुमी को प्राथमिकता दी, लेकिन पार्टी सदस्यों ने ताकाइची का साथ दिया. दूसरे दौर में सांसदों ने 149-145 और सदस्यों ने 36-11 वोट ताकाइची को दिए.
मार्गरेट थैचर आदर्श
ताकाइची एक रूढ़िवादी राष्ट्रवादी हैं. वह मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं. वे पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी सहयोगी रही हैं, जिनकी 2022 में हत्या हो गई. उनके राष्ट्रवादी विचारों से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है. ऐसा माना जा रहा है कि वे जापान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन के साथ तनाव बढ़ा सकती हैं. ताकाइची ने आबे की तरह ऐतिहासिक मुद्दों पर सख्त हैं.
ताकाइची के करीबी प्रतिद्वंदी
44 साल के शिंजिरो कोईज़ुमी ताकाइची के करीबी प्रतिद्वंद्वी रहे. पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोईज़ुमी के पुत्र, अगर जीतते तो 1885 के बाद देश को सबसे युवा प्रधानमंत्री मिलता. यह चुनाव LDP के लिए महत्वपूर्ण है, जो फंडिंग घोटाले और महंगाई से जूझ रही है. भारत के लिए जापान का यह कदम सकारात्मक है, क्योंकि दोनों देश क्वाड के मजबूत साझेदार हैं. ताकाइची का नेतृत्व इंडो-पैसिफिक में चीन के खिलाफ भारत का साथ देती हैं.
कौन हैं ताकायची
ताकाइची का ‘जापान फर्स्ट’ नीति पर जोर देती हैं. ताकाइची सोशल कंजर्वेटिव भी हैं. वह समलैंगिक विवाह का विरोध करती हैं. उन्होंने दिसंबर 2020 में सरकार की जेंडर इक्वालिटी योजना को उन्होंने परिवार इकाई पर आधारित सामाजिक संरचना को नष्ट करने वाला बताया था. वहीं, उनकी विदेश नीति की बात करें तो ताकाइची चीन विरोधी मानी जाती रही हैं. वह चीन पर बौद्धिक संपदा चोरी की आलोचना करती हैं.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
October 04, 2025, 13:25 IST





