Last Updated:
Stock Market : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद स्थिर मांग और तेजी से स्टोर रोलआउट के साथ, उम्मीद है कि कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू मोमेंटम मजबूत बना रहेगा.
ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में आगे 50 फीसदी तेजी आ सकती है. नई दिल्ली. ज्वेलरी स्टॉक, कल्याण ज्वेलर्स की कीमत एक साल में 38 फीसदी टूट चुका है. ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि अब इस शेयर की वैल्यूएशन बहुत फेयर हो गई है और इसमें पैसा लगाना चाहिए. ब्रोकरेज ने कल्याण ज्वेलर्स शेयर की रेटिंग को ‘एड’ से बढाकर ‘बाय’ कर दी है. कल बुधवार को यह 2.42 फीसदी की तेजी के साथ 465.30 रुपये पर बंद हुआ. पिछले महीने में कल्याण ज्वेलर्स शेयर का भाव 8 फीसदी, तीन महीने में 18 फीसदी और साल 2025 में अब तक 39.28 फीसदी गिरा है.
फेस्टिव डिमांड से डबल-डिजिट SSSG की उम्मीद
ब्रोकरेज का कहना है कि पिछले 2 महीनों में सोने की कीमतें 15% बढ़ गई हैं. इसके बावजूद, कल्याण ज्वेलर्स मजबूत सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) दिखाएगा, जिसे त्योहारों और शादियों के सीजन की शुरुआत का समर्थन मिलेगा. हालांकि Q2FY25 का ऊंचा बेस इसके लिए एक चुनौती है. कंपनी लोअर कैरेट, हल्की ज्वेलरी पेश करने में भी तेजी ला रही है, जिससे सस्ती और रोजमर्रा की पहनने वाली ज्वेलरी की खरीद आसान हो रही है.
पिछले 18 महीनों में कंपनी ने 70 नए स्टोर जोड़े गए हैं. जबकि FY26 में 80 नए स्टोर जोड़ने का लक्ष्य है. कंपनी का ब्रांड Candere अब 81 स्टोर पर उपलब्ध है. कंपनी को उम्मीद है कि FY26 के अंत तक PAT पॉजिटिव हो जाएगा. मैनेजमेंट ने स्थिर मार्जिन और क्लस्टर्स में उत्पादकता में सुधार को हाइलाइट किया, जिससे उनकी ओमनी-चैनल रणनीति में निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है.
कल्याण ज्वेलर्स टारगेट प्राइस
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कल्याण ज्वेलर्स शेयर का टारगेट प्राइस 670 रुपये तय किया है. यह शेर के करंट प्राइस 454 से करीब 50 फीसदी ज्यादा है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
October 02, 2025, 15:26 IST





