विदेश » Gen Z Protest | Gen Z Protesters Dissolves Government: 22 मौतें, लूटपाट और आगजनी… युवाओं की ताकत से टूटी एक और देश की सत्ता

Gen Z Protest | Gen Z Protesters Dissolves Government: 22 मौतें, लूटपाट और आगजनी… युवाओं की ताकत से टूटी एक और देश की सत्ता

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Gen Z Protesters Dissolves Government: नेपाल, केन्या और मोरक्को के बाद अब एक और देश में युवाओं के विरोध प्रदर्शन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया. यहां के राष्ट्रपति ने जेन ज़ी के प्रदर्शन के बाद सरकार को भंग कर दिया है.

22 मौतें, लूटपाट और आगजनी… युवाओं की ताकत से टूटी एक और देश की सत्ताजेन जी प्रोटेस्ट से झुकी एक और सरकार.

दुनिया ने पिछले कुछ समय में ऐसे कई आंदोलन देखे हैं, जिसमें युवा सत्ता के खिलाफ खड़े हो रहे हैं. पड़ोसी देश नेपाल में भीषण बवाल और हंगामे के बाद सत्ता बदल गई. इसके अलावा कुछ और देशों में भी कुछ ऐसा ही हुआ और अब नंबर एक अफ्रीकी देश का है. अफ्रीका के पूर्वी तट पर मौजूद द्वीपीय देश मेडागास्कर में युवाओं और छात्रों के जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों ने सरकार को टूटने पर मजबूर कर दिया.

राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने सोमवार को ऐलान किया कि उन्होंने सरकार को भंग कर दिया है. यह कदम राजधानी अंटानानारिवो और अन्य हिस्सों में बिजली-पानी की किल्लत, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद उठाया गया. इन प्रदर्शनों का नेतृत्व खासतौर पर पर जेन जी युवाओं और छात्रों ने किया. पहले तो प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे और फिर हिंसक हो गए.

प्रदर्शनों में हुई 22 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हालिया घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए. राजधानी में हालात इतने बिगड़े कि देखते ही देखते सुपरमार्केट, दुकानों और बैंकों में लूटपाट शुरू हो गई. नेपाल की तरह ही यहां भी आंदोलनकारियों ने कई राजनेताओं के घरों पर भी हमले किए. जब पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया तो हालात और बिगड़ते चले गए.

आखिरकार टूट गई सरकार

इस हिंसा से त्रस्त होकर राष्ट्रपति राजोइलिना ने आखिरकार अपनी हार मानी और जनता के गुस्से को स्वीकार किया. अपने टेलीविजन संदेश में उन्होंने सरकार की नाकामयाबी पर माफी मांगते हुए वादा किया कि जिन कारोबारियों को अशांति के दौरान नुकसान हुआ है, उन्हें मदद मिलेगी. उन्होंने युवाओं से संवाद के जरिए स्थिति का समाधान ढूंढने की कोशिश की.

क्यों प्रदर्शन को उतरे जेन ज़ी?

माना जा रहा था कि जेन जी की भीड़ सड़कों पर व्यवस्थाओं के असंतोष से आई लेकिन एक्सपर्ट्स का कुछ और ही मानना है. उनका कहना है कि विरोध केवल बिजली-पानी की कमी या महंगाई का नतीजा नहीं, बल्कि सालों की बदहाली का नतीजा है. मेडागास्कर पहले से ही अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है जहां 2022 के वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रही थी.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

22 मौतें, लूटपाट और आगजनी… युवाओं की ताकत से टूटी एक और देश की सत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी