विदेश » Baba Vanga predictions| Prediction for 2026: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 2026 में विश्व युद्ध और AI का शासन

Baba Vanga predictions| Prediction for 2026: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 2026 में विश्व युद्ध और AI का शासन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Prediction for 2026: भविष्य के बारे में हर कोई जानना चाहता है. हालांकि हम सिर्फ अपने नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य को लेकर बात कर रहे हैं, जिसे लेकर बाबा वेंगा ने सालों पहले ही बहुत कुछ बता दिया था. तो चलिए जानते हैं, कैसे होने वाला है आने वाला साल?

2026 में सबकुछ हो जाएगा नाश, इंसान बन जाएंगे नौकर, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी2025 में आएगी भीषण तबाही. (AI Generated)

Baba Vanga Prediction: जिस तरह के हालात इस वक्त पूरी दुनिया में चल रहे हैं, उसे देखने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इसका अंत कैसे होने वाला है. अब इसके बारे में सटीक जानकारी तो दी नहीं जा सकती है लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो भविष्य को देखने का दावा करते हैं. आश्चर्य तो तब होता है, जब उनकी बातें सही निकलने लगती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ बल्गेरिन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के साथ. जिनकी भविष्यवाणियां जब सच निकलने लगीं, तो लोगों ने उन पर विश्वास करना शुरू कर दिया.

भविष्यवक्ताओं में सबसे बड़ा नाम नास्त्रेदमस का माना जाता है तो वहीं दूसरा बड़ा नाम बाबा वेंगा हैं, जिन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. बुल्गारिया की मशहूर रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां आमतौर पर सही साबित होती हैं, तो चलिए जानते हैं कि साल 2026 और उसके आगे के सालों के लिए उन्होंने क्या भविष्यवाणियां की हैं. बाबा बेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था और उनका जन्म आज के नॉर्थ मैसेडोनिया में साल 1911 में हुआ था. कहते हैं, छोटी सी उम्र में भी वो अंधी हो गई थीं, जिसके बाद ही उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिल गई थी.

2026 ने छिपा रखा है महाविनाश

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में कहा गया था कि साल 2025 अशांति का साल है और इसमें खूब युद्ध होंगे. खासतौर पर उन्होंने यूरोप में जंग, भूकंप और बाढ़ सहित कई प्राकृतिक आपदाओं के बारे में कहा था, जो सच साबित हो रही हैं. इसी तरह उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा. उनके मुताबिक दुनिया की वैश्विक ताकतें आपस में भिड़ जाएंगी और तनाव बढ़ेगा. इसमें चीन के ताइवान पर कब्जे की कोशिश और रूस-अमेरिका के बीच सीधा टकराव शामिल है, जो अब तक नहीं हुआ है. साल 2026 में ये ताकतें भिड़ जाएंगी और तस्वीर बनेगी महाविनाश की.

हम सब बन जाएंगे नौकर

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है साल 2026 तक हमारी जिंदगी के मालिक हम नहीं होंगे बल्कि हम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का राज होगा. हमारी जिंदगी तकनीक की वजह से बदल जाएगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी जिंदगी पर कब्जा कर लेगा. अभी हम इसे आदेश दे रहे हैं लेकिन ये हमें आदेश देना शुरू कर देगा. इतना ही नहीं साल 2027 तक एक नई बीमारी या बायोलॉजिकल एक्सपेरिमेंट प्रयोग सामने आएगा, जिसकी वजह से इंसान अपने आपको सुपरह्यूमन जैसा महसूस करेंगे. इतना ही नहीं दुनिया रासायनिक और जैविक युद्ध में भी जा सकती है.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

2026 में सबकुछ हो जाएगा नाश, इंसान बन जाएंगे नौकर, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी