Last Updated:
Meloni Book Modi Forewords: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की किताब में अपनी प्रस्तावना लिखी है. उन्होंने इसे ‘मन की बात’ कहा है और उनकी आत्मकथा को प्रेरक और ऐतिहासिक कहा है.
इटली की पीाएम मेलोनी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ. (Credit- X)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा ‘I am Giorgia — My Roots, My Principles’ में भूमिका लिखी है. पीएम मोदी की भूमिका इसके भारतीय संस्करण के लिए है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. पीएम मोदी ने मेलोनी की तारीफ करते हुए उनकी जीवन यात्रा को उनकी ‘मन की बात’ करार दिया है.
मेलोनी की यात्रा पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने लेख में लिखा कि पिछले 11 सालों में उन्होंने दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात की, जिनकी जीवन यात्राएं अलग-अलग थीं और उन्होंने अपनी कहानियों से बहुत कुछ सिखाया. इसके बाद उन्होंने मेलोनी की तारीफ में लिखा – ‘प्रधानमंत्री मेलोनी का जीवन और नेतृत्व हमें समय से जुड़ी सच्चाइयों की याद दिलाता है. यह किताब भारत में भी उतनी ही सराही जाएगी, क्योंकि यह एक असाधारण नेता और देशभक्त की ताजगी भरी कहानी है.’ मोदी ने आगे कहा कि मेलोनी का विश्वास अपनी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करते हुए, दुनिया के साथ समान स्तर पर संवाद करने में है, जो भारत के मूल्यों से मेल खाता है.

मेलोनी-मोदी.
महिला नेतृत्व की ऐतिहासिक मिसाल
इस किताब का मूल संस्करण 2021 में तब प्रकाशित हुआ था जब मेलोनी विपक्ष की नेता थीं. इसके सालभर बाद ही वे इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. मोदी ने उनके इस सफर को प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनकी यात्रा भारतीयों के दिलों को गहराई से छूती है.मोदी ने मेलोनी की नीतियों की सराहना करते हुए लिखा कि वह ममता, राष्ट्रीय पहचान और परंपरा की रक्षा पर जोर देती हैं. उन्होंने जोड़ा कि भारत और इटली का रिश्ता सिर्फ व्यापारिक या राजनीतिक समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा सभ्यतागत मूल्यों पर टिका हुआ है. पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि भारत और इटली के बीच रिश्ते सिर्फ समझौतों पर आधारित नहीं हैं, बल्कि यह साझा भावनाओं और परंपराओं की नींव पर खड़े हैं. उन्होंने लिखा कि दोनों देशों की साझेदारी परंपरा के सम्मान और आधुनिकता को अपनाने पर टिकी है.
अमेरिका में भी लॉन्च हुई किताब
दिलचस्प बात यह है कि जून, 2025 में इस किताब का अमेरिकी संस्करण लॉन्च हुआ था, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भूमिका लिखी थी. उन्होंने मेलोनी की वर्किंग क्लास पृष्ठभूमि पर जोर देते हुए आत्मकथा को देशभक्ति की लहर की बिना चुनी हुई कहानी बताया था.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
September 29, 2025, 08:34 IST





