विदेश » जेल से रिहा होकर इंदरजीत सिंह गोसल ने भारत और डोभाल को दी धमकी

जेल से रिहा होकर इंदरजीत सिंह गोसल ने भारत और डोभाल को दी धमकी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Terrorist Threat to NSA Ajit Doval: गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसके राइट हैंड माने जाने वाले इंदरजीत सिंह गोसल का ये वीडियो एक बार फिर भारत-कनाडा संबंधों में नई दरार डाल सकता है. दोनों सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को धमकी दे रहे हैं.

जेल से बाहर आते ही आतंकी गोसल की NSA को धमकी, पन्नू भी दिखा साथआतंकी गोसल और पन्नू.
टोरंटो: कनाडा की जेल से रिहा होते ही खालिस्तानी आतंकी इंदरजीत सिंह गोसल ने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया. गिरफ्तारी के महज एक हफ्ते बाद जमानत पा चुके गोसल ने एक वीडियो जारी कर सीधा भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल को धमकी दी है. वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ नजर आ रहे गोसल ने खालिस्तान आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया और NSA को भारत से बाहर आने की चुनौती दी.
गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसके राइट हैंड माने जाने वाले इंदरजीत सिंह गोसल का ये वीडियो एक बार फिर भारत-कनाडा संबंधों में नई दरार डाल सकता है. दोनों देशों के बीच पहले से ही खालिस्तानी अलगाववाद के मुद्दे पर तनाव व्याप्त है. इंदरजीत सिंह गोसल आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का कनाडा प्रमुख है और भारत के खिलाफ अपनी जहर उगलता रहता है. आपको बता दें कि 19 सितंबर को कनाडा में ओंटारियो प्रांत की पुलिस ने दो आतंकियों – न्यूयॉर्क के जगदीप सिंह और टोरंटो के अरमान सिंह के साथ गोसल को गिरफ्तार किया था.

गंभीर आरोपों के बाद भी मिली जमानत

पुलिस को ट्रैफिक चेक के दौरान तीनों के पास हथियार बरामद हुए. कनाडाई पुलिस ने इन पर हथियार का खतरनाक इस्तेमाल, अवैध रूप से हथियार रखने और छिपाकर हथियार ले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए. पुलिस का कहना था कि जांच जारी है और इन्हें सख्त सजा हो सकती है. बावजूद इसके 25 सितंबर को ही गोसल को जमानत मिल गई, जिसके बाद वह जेल से बाहर आकर धमकियां दे रहा है.

अजित डोभाल को दी सीधी धमकी

जमानत मिलते ही गोसल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है – ‘इंडिया, मैं बाहर आ चुका हूं. पन्नू का साथ दूंगा और 23 नवंबर को खालिस्तान रेफरेंडम कराऊंगा. दिल्ली बनेगा खालिस्तान.’ गोसल ने पन्नू के साथ मिलकर भारत सरकार को खालिस्तान आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है. दोनों आतंकी मिलकर अजित डोभाल को निशाने पर लेते हुए कह रहे हैं – ‘डोभाल, हिम्मत है तो कनाडा, अमेरिका या यूरोप आकर देखो. मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं.’ आपको बता दें कि पहले भी डोभाल की हत्या की कोशिश हो चुकी है.

कौन है इंदरजीत सिंह गोसल?

गोसल को नवंबर, 2024 में ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हिंसक झगड़े के आरोप में उसे पकड़ा गया था, लेकिन तब भी तुरंत जमानत मिल गई. उस वक्त गोसल ने मंदिर पर हमले का आरोप लगा था, लेकिन कनाडाई अदालत ने सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया. SFJ जैसे आतंकी संगठन कनाडा में खुलेआम सक्रिय हैं,जिसे लेकर भारत और कनाडा के रिश्तों में भी तनाव रहता है. पन्नू को भारत ने आतंक घोषित कर रखा है लेकिन कनाडा में उसका यूं खुलेआम घूमना भारत के साथ कनाडा के रिश्त बिगाड़ने का काम करता है. कनाडा में ट्रूडो सरकार के बदलने के बाद खालिस्तानियों पर सख्ती की उम्मीद जगा रहा था लेकिन गोसल की रिहाई फिर से कनाडा की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है , लेकिन सरकार, कनाडा से गोसल की निगरानी की मांग कर सकता है.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

जेल से बाहर आते ही आतंकी गोसल की NSA को धमकी, पन्नू भी दिखा साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी