विदेश » Canada Anita Anand India Visit: india canada relations anita anand delhi visit Donald trump tariff bhagvad geeta- डोनाल्ड ट्रंप के ‘वार’ का असर भारत कनाडा होने लगे करीब भगवत गीता की शपथ लेने वाली मंत्री आ रहीं दिल्ली

Canada Anita Anand India Visit: india canada relations anita anand delhi visit Donald trump tariff bhagvad geeta- डोनाल्ड ट्रंप के ‘वार’ का असर भारत कनाडा होने लगे करीब भगवत गीता की शपथ लेने वाली मंत्री आ रहीं दिल्ली

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

India Canada Relations: भारत और कनाडा दोनों ही ट्रंप के निशाने पर रहते हैं. अब इसे देखते हुए दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे हैं. कनाडा की विदेश मंत्री जल्द ही भारत आ सकती हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के 'वार' का असर, भारत-कनाडा होने लगे करीब, मंत्री आएंगी दिल्लीकनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद जल्द भारत आ सकती हैं.
India Canada Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा पर निशाना साधते रहे हैं. चुनाव के दौरान उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने तक की बात कह डाली. राष्ट्रपति बनने के बाद कनाडा पर टैरिफ लगाया. वहीं भारत पर भी उन्होंने टैरिफ लगाया. ट्रंप के इस कदम ने भारत और कनाडा को अपने पुराने विवाद भुलाकर एक बार फिर दोस्ती करने पर मजबूर कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की जून में मुलाकात हुई थी. इस मीटिंग के बाद दोनों देशों के रिश्ते फिर से पटरी पर लौटते दिख रहे हैं. अब संकेत हैं कि कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद अगले महीने भारत यात्रा पर आ सकती हैं. अनिता आनंद वही हैं, जिन्होंने भगवतगीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी.

यह 2023 में दोनों देशों के बीच तनाव के बाद किसी भी देश के विदेश मंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. दोनों देशों के संबंध उस समय बिगड़े थे जब कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या के लिए भारत सरकार पर आरोप लगाया था. संसद में उन्होंने इसके पीछे भारतीय एजेंट्स को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि, मोदी-कार्नी मुलाकात के बाद से रिश्तों में नई ताजगी देखने को मिल रही है. इसी के तहत इस महीने भारत और कनाडा ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को फिर से तैनात किया है.

फिर से रिश्ते हो रहे मजबूत

वहीं कुछ दिन पहले सितंबर में ही कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं खुफिया सलाहकार नाथाली ड्रूइन और उप-विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन भारत दौरे पर आए. इसके बाद अब विदेश मंत्रियों की मुलाकात को रिश्तों में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. भारत ने वरिष्ठ राजनयिक दिनेश पटनायक और कनाडा ने क्रिस्टोफर कूटर को उच्चायुक्त नियुक्त किया है.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में हुई बातचीत में भारत के विदेश मंत्रालय और ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और एक-दूसरे की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर रिश्ते आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों देश अब व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, सिविल न्यूक्लियर, सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में संवाद फिर से शुरू करेंगे. साथ ही, दोनों देशों ने राजनयिक स्टाफ की कमी दूर करने पर सहमति जताई है, ताकि नागरिकों, छात्रों और कारोबारियों को बेहतर कांसुलर सेवाएं मिल सकें.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

डोनाल्ड ट्रंप के ‘वार’ का असर, भारत-कनाडा होने लगे करीब, मंत्री आएंगी दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी