विदेश » Typhoon Ragasa: 200 KMPH वाला सुपर टाइफून, सबकुछ उड़ा ले जाने को बेताब, चीन में 1000000 लोगों का रेस्‍क्‍यू – Typhoon Ragasa live 200 kmph speed Taiwan Philippines Hong Kong china destruction 1000000 people rescue many deaths

Typhoon Ragasa: 200 KMPH वाला सुपर टाइफून, सबकुछ उड़ा ले जाने को बेताब, चीन में 1000000 लोगों का रेस्‍क्‍यू – Typhoon Ragasa live 200 kmph speed Taiwan Philippines Hong Kong china destruction 1000000 people rescue many deaths

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Typhoon Ragasa: क्‍लाइमेट चेंज का प्रभाव स्‍पष्‍ट तौर पर दिखने लगा है. पिछले कुछ सालों में प्राकृतिक आपदाओं की संख्‍या और उसकी प्रचंडता में काफी वृद्धि देखी गई है. भारत जैसा देश भी इससे अछूता नहीं है.

200 KMPH वाला सुपर टाइफून, चीन में 1000000 लोगों का रेस्‍क्‍यू, सबकुछ बंदसुपर टाइफून रगासा ने चीन समेत पूर्वी एशिया के कई इलाकों में व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई है. हांगकांग के कोस्‍टल एरिया में समंदर में हलचल मची हुई है. (फोटो: AP)
Typhoon Ragasa: भारत समेत दुनियाभर के देशों में प्राकृतिक आपदाओं की संख्‍या में न केवल वृद्धि हुई है, बल्कि उसकी प्रचंडता भी काफी बढ़ा है. प्रशांत महासागर से लगते तटवर्ती देशों में कई टाइफून और हरिकेन आ चुके हैं. अब इस इलाके के लोगों को इस साल के सबसे विनाशकारी टाइफून (समुद्री तूफान) का सामना करना पड़ रहा है. ताइवान और फिलीपींस के बाद प्रचंड रगासा टाइफून (Typhoon Ragasa) ने हांगकांग और चीन में दस्‍तक दी है. हालात को देखते हुए सरकार ने स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं. वहीं, कई भवनों को भी नुकसान पहुंचा है. बिजली सेवाएं तक बाधित हुई हैं. दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में 10 लाख से ज्‍यादा लोगों को रेस्‍क्‍यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. ताइवान में 14 और फिलीपींस में 3 लोगों की मौत होने की सूचना है.

दुनिया का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान ‘सुपर टायफून रगासा’ बुधवार को हांगकांग से टकराया, जिससे तेज़ हवाएं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तूफान के असर से ताइवान में भारी तबाही मची है और वहां अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील का बांध टूटने से पानी का विशाल प्रवाह एक कस्बे में घुस गया. सोमवार से ही रगासा के बाहरी छोर ने द्वीप को प्रभावित करना शुरू कर दिया था, जिससे लगातार भारी बारिश हो रही है.

हांगकांग में हाइएस्‍ट वॉर्निंग

हांगकांग ने बुधवार को तूफान का हाइएस्‍ट वॉर्निंग सिग्नल-10 जारी किया और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी. तटीय इलाकों में ऊंची लहरें आवासीय इलाकों तक पहुंच गईं. लांताऊ द्वीप समेत कई इलाकों में समुद्र का पानी सड़कों और पेड़-पौधों को डुबो गया. मौसम विज्ञानियों ने चेताया कि पहले से सुरक्षित इलाकों में भी अब खतरा हो सकता है. 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ रगासा फिलहाल हांगकांग से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में है. अधिकारियों ने पानी का स्तर दोपहर तक चार मीटर तक पहुंचने की चेतावनी दी है, जो 2017 के टायफून हातो और 2018 के मंगखुट जैसी स्थिति पैदा कर सकता है. एक महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे को मंगलवार को लहरें बहा ले गईं. दोनों को बचा लिया गया है और फिलहाल गहन चिकित्सा कक्ष में हैं. सरकार ने 49 अस्थायी शिविर खोले हैं, जहां अब तक 727 लोग शरण ले चुके हैं.

Typhoon Ragasa
टाइफून रगासा की वजह से ताइवान में सामन्‍य जनजीवन प्रभावित हुआ है. (फोटो: एपी)

चीन में बड़े पैमाने पर बचाव कार्य

रगासा अगले कुछ घंटों में चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक देगा, जहां 12.5 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं. न्‍यूज एजेंसी एपी के अनुसार, यहां से अभी तक 10 लाख से भी ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. ग्वांगझू, शेनझेन और डोंगगुआन जैसे प्रमुख शहरों में स्कूल, परिवहन और हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं. हाई-स्पीड रेल सेवा भी सस्‍पेंड है. चीन की समुद्री प्राधिकरण ने पहली बार इस वर्ष रेड वेव अलर्ट जारी किया है, जिसमें 2.8 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है. आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव कार्यों के लिए हजारों टेंट, फोल्डिंग बेड और आपातकालीन उपकरण भेजे हैं.

मकाऊ में भी असर

पड़ोसी मकाऊ में भी चेतावनी का उच्चतम स्तर जारी किया गया. यहां के कैसिनो मंगलवार रात से ही बंद कर दिए गए हैं. कई पर्यटकों को उनके होटलों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. तूफान के चलते हांगकांग में लोगों ने जमकर पैनिक बायिंग की. सुपरमार्केट्स में लंबी कतारें लगीं और कई शेल्फ खाली हो गए. लोग खिड़कियों पर टेप लगाकर कांच टूटने से होने वाले नुकसान को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि रगासा सुपर टायफून की तीव्रता बनाए रखेगा और ग्वांगडोंग में दोपहर तक लैंडफॉल करेगा. इसके असर से आने वाले 48 घंटे ताइवान, हांगकांग और दक्षिणी चीन के लिए बेहद खतरनाक बताए जा रहे हैं.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

homeworld

200 KMPH वाला सुपर टाइफून, चीन में 1000000 लोगों का रेस्‍क्‍यू, सबकुछ बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी