खेल » अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणियों पर भड़के पीयूष मिश्रा-मनोज बाजपेयी, दे डाली हिदायत, बोले- ‘तुम क्यों ऐसे…’

अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणियों पर भड़के पीयूष मिश्रा-मनोज बाजपेयी, दे डाली हिदायत, बोले- ‘तुम क्यों ऐसे…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. वो लोगों पर विवादित टिप्पणियां करते ही रहते हैं जिसकी वजह से उनके करियर पर भी काफी असर पड़ा है. हाल ही में डायरेक्टर ने खुलासा किया कि पीय़ूष मिश्रा और मनोज बाजपेयी उनकी विवादित टिप्पणियों से परेशान होकर उन्हें समझाते रहते हैं.

अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणियों पर भड़के पीयूष मिश्रा-मनोज बाजपेयीअनुराग कश्यप के करीबी दोस्त हैं पीयूष मिश्रा.
नई दिल्ली.  अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उन चंद एक्टर्स में शामिल हैं, जो बेबाकी से खुलकर अपनी बात रखते हैं. मद्दा चाहे कोई भी हो डायरेक्टर अपनी दिल की बात डंके की चोट पर रखने से कतराते नहीं हैं. अनुराग कश्यप अपनी इस आदत की वजह से अक्सर विवादों में भी छाए रहते हैं. वो आए दिन किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं. हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपनी विवादित टिप्पणी करने की आदतों के बारे में बात करने के बारे में कहा कि इस वजह से उनके दोस्त मनोज बाजपेयी और पीयूष मिश्रा उनसे नाराज हो जाते हैं.

News18 Showsha से एक्सक्लूसिव बातचीत में अनुराग कश्यप कहते हैं कि पीयूष मिश्रा उनके दोस्त हैं और वो उनसे काफी प्यार करते हैं. ये ही वजह है कि वो उनको लेकर काफी चिंतित रहते हैं. गैंग्स ऑफ वासेपुर डायरेक्टर कहते हैं, ‘वो मुझसे प्यार करते हैं. वे तब भी नाराज हो जाते हैं जब मैं रिएक्शन देता हूं.
वे मुझे कहते हैं, ‘क्यों? बस बंद करो!’ वे मुझे हिदायत देते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी चीजों पर प्रतिक्रिया देकर बर्बाद कर दी और मुझे उनके जैसा नहीं बनना चाहिए.’

पीयूष मिश्रा- मनोज बाजपेयी ने अनुराग कश्यप को दी नसीहत

अनुराग आगे कहते हैं कि पीयूष के अलावा, एक और व्यक्ति है जो उनकी विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें टोकता है और वो मनोज बाजपेयी है. वो बताते हैं, ‘जब मैं कुछ करता हूं या कहता हूं, तो मनोज मुझे कहते हैं, ‘यार, तुम क्यों करते हो ऐसे?’ उन्होंने जिंदगी जी है और वे बहुत प्रैक्टिकल इंसान हैं.’

विवादों में घिरे रहते हैं अनुराग कश्यप

मनोज बाजपेयी ने कहा कि अनुराग कश्यप ने बहुत सारे दुश्मन बना लिए हैं. मनोज की नाराजगी के बावजूद, अनुराग कहते हैं कि वे हमेशा उनकी देखभाल करते हैं. वो बताते हैं, ‘मुझे पता है कि वे मेरी रक्षा करेंगे. मेरे सभी दोस्तों के साथ मेरा यही रिश्ता है. मनोज तो बड़े हैं, वे मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं, भले ही वे मुझसे दस गुना छोटे दिखते हैं. वे हमेशा मेरी देखभाल करते हैं. वे मुझे सबसे ईमानदार सलाह देते हैं’.

वर्क फ्रंट पर बात करें, तो मनोज बाजपेयी को आखिरी बार इंस्पेकटर जेंडी में देखा गया. इंस्पेकटर जेंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणियों पर भड़के पीयूष मिश्रा-मनोज बाजपेयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी