खेल » ये रिश्ता क्या कहलाता है… अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने पहले एक-दूसरे को किया इग्नोर, फिर लगाया गले

ये रिश्ता क्या कहलाता है… अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने पहले एक-दूसरे को किया इग्नोर, फिर लगाया गले

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के एक रिश्ते को लेकर फैंस कन्फ्यूज्ड हैं. जानिए पूरा माजरा…

ये रिश्ता क्या कहलाता है... अर्जुन-मलाइका ने पहले किया इग्नोर, फिर लगाया गलेअर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. फिल्म ‘होमबाउंड’ की प्रीमियर नाइट सिर्फ इसकी स्टारकास्ट ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की वजह से चर्चा में नहीं रही, बल्कि एक और वजह से भी सुर्खियां बटोर गई. दरअसल, इस मौके पर एक समय में चर्चा में रहने वाले एक्स कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आमने-सामने आ गए. उनका सामना जितना पब्लिक का ध्यान खींच रहा था, उतना ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.

बॉलीवुड की एक्स कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी मुलाकात ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर में दोनों के बीच हुई एक ‘अजीब’ मुलाकात ने लोगों का ध्यान खींचा.

तनाव की अटकलों को जब मिली हवा

दरअसल, वायरल हुए एक वीडियो में अर्जुन को दूसरे साथी स्टार्स, जैसे नेहा धूपिया के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते देखा गया. वहीं, पास ही खड़ी मलाइका ने न तो अर्जुन से बात की और न ही उनकी तरफ देखा. थोड़ी देर खामोश खड़ी मलाइका वहां से धीरे-धीरे आगे बढ़ गईं. वीडियो वायरल हुआ और इस घटना ने दोनों के बीच तनाव की अटकलों को हवा दे दी.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी