खेल » रामलीला विवाद के बाद पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, तन और मन की शुद्धि के लिए कर रहीं ये काम, VIDEO

रामलीला विवाद के बाद पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, तन और मन की शुद्धि के लिए कर रहीं ये काम, VIDEO

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला में पूनम पांडे मंदोदरी बनीं, विरोध के बावजूद कमेटी ने फैसला बरकरार रखा. वीएचपी ने आपत्ति जताई, आर्य बब्बर रावण की भूमिका में हैं.

विवाद के बाद पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, तन-मन की शुद्धि के लिए कर रहीं काम
दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला के कलाकारों में पूनम पांडे को शामिल करने का विरोध हो रहा है. उन्हें रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाने का मौका मिला था. मगर लगातार उन्हें कास्ट करने पर विरोध जताया जा रहा था. मगर कमेटी विरोध को नजरअंदाज करते हुए अपने फैसले पर कायम है.

इस दौरान कमेटी ने पूनम पांडे का एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वह मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं और इसके लिए उन्होंने क्या संकल्प लिया है.

विवाद पर बोलीं पूनम पांडे
इस वीडियो में पूनम पांडे कहती हैं, “दिल्ली के लाल किला में विश्व प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में मुझे मंदोदरी की भूमिका निभाने का अवसर मिला है. मैं इसके लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं. मंदोदरी एक महत्वपूर्ण भूमिका है, और वह रावण की पत्नी थीं. मैं इस खूबसूरत किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हूं.”

रोल से पहले लिया प्रण
इस किरदार के लिए उन्होंने एक संकल्प भी लिया है. इसके बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “नवरात्रि है. मैंने तय किया है कि मैं नौ दिनों तक उपवास रखूंगी ताकि मेरा तन और मन अधिक शुद्ध रहे और मैं इस खूबसूरत किरदार को अच्छी तरह निभा सकूं. जय श्री राम.”

वीएचपी ने किया था विरोध
बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने रामलीला में पूनम पांडे को लिए जाने पर आपत्ति जताई थी. वहीं, रविवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया था कि पूनम पांडे ही मंदोदरी का किरदार निभाएंगी.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी