खेल » ‘दोगुनी सैलरी और 5 घंटे शूटिंग…’ दीपिका पादुकोण के ‘कल्कि 2’ विवाद पर भूमि पेडनेकर-तब्बू का आया रिएक्शन

‘दोगुनी सैलरी और 5 घंटे शूटिंग…’ दीपिका पादुकोण के ‘कल्कि 2’ विवाद पर भूमि पेडनेकर-तब्बू का आया रिएक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Deepika Padukone Row: दीपिका पादुकोण जब संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से निकली थीं, तब काफी विवाद हुआ था. अब ‘कल्कि 2’ से उनके निकलने पर तमाम बातें हो रही हैं. अब दीपिका पादुकोण के ‘कल्कि 2’ विवाद पर भूमि पेडनेकर और तब्बू ने रिएक्शन दिया है.

'दोगुनी सैलरी 5 घंटे शूटिंग...' 'कल्कि 2' विवाद पर भूमि-तब्बू का आया रिएक्शनदीपिका पादुकोण की डिमांड से ‘कल्कि 2’ के मेकर्स नाराज हुए.
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं. अब ‘कल्कि 2’ से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. एक्ट्रेस और प्रभास स्टारर फिल्म के मेकर्स के बीच क्या गलत हुआ? इसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में समझाने की कोशिश की है. एक वीडियो में आमिर खान समझा रहे हैं कि एक प्रोडक्शन हाउस को एक्टर को कितना पेमेंट देना चाहिए, इस बीच, भूमि पेडनेकर और तब्बू ने दीपिका पादुकोण विवाद पर रिएक्शन दिया है.

भूमि पेडनेकर ने एक खबर पर रिएक्शन देते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण को फिल्म से उनकी ऊंची डिमांड के कारण हटाया गया है. तेलुगु न्यूज पोर्टल ‘द आकाशवाणी’ के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2’ के मेकर्स से अपनी पहली फिल्म की तुलना में दोगुना पेमेंट मांगा था. यह भी दावा किया गया कि दीपिका पादुकोण ने शूटिंग के दौरान अपनी टीम के लिए शानदार सुविधाओं की मांग की थी. वह हर दिन सिर्फ पांच घंटे की शिफ्ट चाहती थीं. भूमि पेडनेकर ने रिपोर्ट को इंस्टाग्राम पर ‘लाइक’ करके रिएक्शन दिया.

‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हुईं दीपिका पादुकोण
दिलचस्प बात है कि भूमि ने दीपिका पादुकोण की शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ की शूटिंग शुरू करने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट को भी ‘लाइक’ किया. इस बीच, तब्बू ने एक पोस्ट को ‘लाइक’ किया जिसका टाइटल था, ‘दीपिका पादुकोण को कल्कि और स्पिरिट से क्यों निकाला गय?’. पोस्ट में आमिर खान का एक इंटरव्यू क्लिप शामिल था, जिसमें वह समझा रहे थे कि मेकर्स की जिम्मेदारी नहीं है कि वे अभिनेताओं की टीम के लिए भी पेमेंट करें.

दीपिका पादुकोण को ‘कल्कि 2’ से क्यों हटाया गया?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘कल्कि 2’ के मेकर्स ने दीपिका को इसलिए हटाने का फैसला किया, क्योंकि वह अपनी फीस में 25 फीदी की वृद्धि और 7 घंटे की शिफ्ट की डिमांड कर रही थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने इन दोनों डिमांड पर एक्ट्रेस के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह अडिग रहीं. उसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दीपिका 25 लोगों की टीम के साथ यात्रा करती हैं. एक्ट्रेस अपनी टीम के लिए 5 स्टार आवास और शूटिंग के दौरान भोजन की भी मांग कर रही थीं. जबकि मेकर्स ने उनके साथ बातचीत करने और उनकी टीम की संख्या कम करने का अनुरोध किया, दीपिका अपनी मांगों पर अडिग रहीं. ‘कल्कि 2’ के मेकर्स ने दीपिका के फिल्म से बाहर होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘दोगुनी सैलरी 5 घंटे शूटिंग…’ ‘कल्कि 2’ विवाद पर भूमि-तब्बू का आया रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी