Last Updated:
बॉलीवुड के सबसे दिग्गज परिवारों की बात करें तो कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा की नींव रखी. पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, और फिर पीढ़ी दर पीढ़ी रणधीर कपूर, ऋषी कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर… ने अपने परिवार की सदियों की विरासत को आगे बढ़ाया. आज भी ये परिवार फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. कपूर खानदान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पुराना और सबसे नामचीन परिवार है.

कपूर खानदान में कुल कितने एक्टर थे? इसका जवाब आप एक बार में तो नहीं ढूंढ़ पाएंगे, इस परिवार में कइयों एक्टर्स रहे हैं. हर एक्टर ने अपने तरीके से कुछ न कुछ योगदान दिया है. आज करीना कपूर और रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

कपूर खानदान की बहू नीतू कपूर यूं तो ताउम्र फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन पति ऋति कपूर के जाने के बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे पर वापसी कर ली और करियर की एक नए सिरे से शुरुआत की. अब वो उनका बेटा रणबीर और अब उनकी बहू भी फिल्म इंडस्ट्री पर धाक जमा रहे हैं. ऐसे में आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि इस पूरे परिवार में आखिर सबसे अमीर कपूर कौन है. तो चलिए बताते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

न करीना, न करिश्मा और न रणबीर कपूर…इस खानदान का सबसे अमीर मेंबर इस परिवार का सबसे नया सदस्य और वो बहू आलिया भट्ट हैं. रणबीर से शादी के बाद एक्ट्रेस की इस खानदान में एंट्री हुई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

जीक्यू की रिपोर्ट् के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसवुमन आलिया भट्ट की नेट वर्थ 550 करोड़ रुपए है. उनकी चाइल्ड एंड मैटरनिटी क्लोदिंग कंपनी एड मामा है जिसकी वैल्युएशन 150 करोड़ रुपए है. आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

आलिया ने साल 2020 में अपनी बहन के साथ मिलकर कंपनी एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स की शुरुआत की थी. इसके बैनर के तहत उन्होंने ‘डार्लिंग्स’ प्रोड्यूस की थी. आलिया भट्ट आज के वक्त पर बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

आलिया भट्ट अपनी हर फिल्म के लिए बॉलीवुड में आज के दौर में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए 9 करोड़ रुपए से 15 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

कपूर खानदान में आलिया के आसपास उनकी ननद करीना कपूर की नेटवर्थ है. करीना की नेटवर्थ 500 करोड़ के आसपास है. वो फिल्मों के साथ ही एड फिल्म्स और एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

अब अगर आलिया के पति रणबीर कपूर की कमाई की बात करें तो जीक्यू की रिपोर्ट की बात करें तो एक्टर के पास 345 करोड़ की संपत्ति है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
September 22, 2025, 15:23 IST





