विदेश » 265 KM की रफ्तार से आ रही है तबाही, खाली हो गए गांव के गांव, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

265 KM की रफ्तार से आ रही है तबाही, खाली हो गए गांव के गांव, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Weather Danger Alert: मौसम विभाग का अलर्ट आ गया है. 265 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही आने के संकेत हैं. हजारों लोग गांव खाली करके सुरक्षित जगह भाग रहे हैं. साथ ही सूनामी की भी चेतावनी जारी की गई

265 KM की रफ्तार से आ रही तबाही, खाली हो गए कई गांव, मौसम विभाग की चेतावनी265 KM की रफ्तार से आ रही है तबाही..

Weather Department Warning: मौसम विभाग की चेतावनी आई है कि अगले 24 घंटे में तबाही दस्तक देने वाली है. मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ रहा है. तेज तूफान की वजह से समुद्र की लहरें 10 फीट तक ऊंची उठेंगी. इसकी वजह से भारी तबाही की संभावना है. मौसम विभाग के चेतावनी के बाद गांव के गांव लगातार खाली हो रहे हैं. हजारों की संख्या में लोग अपना घरबार छोड़कर सुरक्षित जगह जा रहे हैं. चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

दरअसल, फ़िलीपींस में इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक सुपर तूफान रागासा आ रहा है. ये तूफान दक्षिण-पूर्वी चीन की ओर तेजी से बढ़ रहा है. बाढ़ और भूस्खलन का खतरे को देखते हुए सोमवार को उत्तरी फ़िलीपींस के गांवों से हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर निकाला जा रहा है. साथ ही पड़ोसी देश ताइवान में भी स्कूल और ऑफिस सब बंद कर दिए गए हैं.

215 की रफ्तार का तूफान

फ़िलीपींस के मौसम विज्ञानियों ने कहा कि सुपर तूफान रागासा की वजह से हवाओं के 215 किलोमीटर (134 मील) प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की संभावना है, जो लैंडफॉल के बाद 265 किलोमीटर प्रति घंटे (165 मील प्रति घंटे) तक हो सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दोपहर या तड़के तक कागायन के बाबुयान द्वीपों के पास से गुजर सकता है या उन पर जमीन से टकरा सकता है.

समुद्र में उठेगी लहरें

फिलीपींस मौसम एजेंसी ने तटीय इलाकों में ऊंची लहरों की चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 24 घंटों के भीतर उत्तरी प्रांतों कागायन, बाटानेस, इलोकोस नॉर्टे और इलोकोस सुर के निचले या खुले तटीय इलाकों में 3 मीटर (करीब 10 फीट) से ज़्यादा ऊंचाई वाले जानलेवा तूफानी लहरों का खतरा है.कागायन द्वीप और कागायन के उत्तरी पर्वतीय प्रांत अपायाओ में बिजली गुल हो गई है. रागासा तूफान से किसी के हताहत होने या और नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है. फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सोमवार को राजधानी और मुख्य उत्तरी लूजोन क्षेत्र के 29 प्रांतों में सभी स्तरों पर सरकारी कामकाज और क्लास स्थगित कर दीं.

हजारों लोग विस्थापित

अपदा अधिकारियों ने बताया कि कागायन में 8,200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अपायाओ में 1,220 लोग शेल्टर होम में रखा गया है. अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा देखते हुए एहतियातन कदम उठाए गए हैं. तूफान से प्रभावित उत्तरी प्रांतों में घरेलू फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. समुद्री हलचल की वजह से मछली पकड़ने वाली नौकाओं और अंतर-द्वीपीय नौकाओं को बंदरगाहों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई.

एक साल की 14वीं तबाही

रागासा इस साल फिलीपींस में आई 14वीं मौसम संबंधी तबाही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान के कम से कम बुधवार तक दक्षिण चीन सागर में रहने का अनुमान है, जबकि यह चीनी मुख्य भूमि पर पहुंचने से पहले ताइवान और हांगकांग के दक्षिण से गुजरेगा.

भोजन इकट्ठा करने लगे हैं

वहीं, फिलिपिन से होते हुए तूफान के हांगकांग और मकाऊ के दक्षिण में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है. हांगकांग में रहने वाले लोगों ने पहले ही अतिरिक्त भोजन जमा करना शुरू कर दिया है. सरकार ने कहा कि हांगकांग के बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में सामान्य से दोगुने से अधिक रेत के बोरे उपलब्ध कराए गए हैं. मकाओ पुलिस ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से संभावित निकासी के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है. अधिकारियों ने निवासियों से आपातकालीन आपूर्ति का भंडार जमा करने, दरवाजों और खिड़कियों को मज़बूत करने और भूमिगत क्षेत्रों को खाली करने का आग्रह किया है.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

homeworld

265 KM की रफ्तार से आ रही तबाही, खाली हो गए कई गांव, मौसम विभाग की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी