Last Updated:
Anu Malik On Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को मौत हो गई. सिंगर की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. इस बीच अनु मलिक ने जुबीन से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे कर दिए हैं. वो कहते हैं कि जुबीन गर्ग काफी समय से बीमार थे और उनके आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाता था.
अनु मलिक ने जुबीन गर्ग की मौत पर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. जुबीन गर्ग सिंगापुर में एक फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे जहां स्कूबा डाइविंग करते हुए एक हादसे के दौरान उन्होंने अपनी जान गंवा दी. इस हादसे के बाद उन्हें सिंगापुर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और 19 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया. जुबीन गर्ग की मौत ने न सिर्फ फैंस को बल्कि फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों ने जुबीन गर्ग की मौत पर शोक जताया.
अनु मलिक ने जुबीन गर्ग की मौत पर किए शॉकिंग खुलासे
जुबीन की बहन की भी एक्सीडेंट में हो गई थी मौत
अनु मलिक कहते हैं, ‘मैं उससे असम के एक इंसान के जरिए मिला था. मैंने उसे फिजा में गाने का मौका दिया था. हम दोनों की पहली ही मुलाकात से बनने लगी थी. वो अपनी बहन को लेकर काफी भावुक था जिसे उसने एक एक्सीडेंट में खो दिया था. वो असमी, बंगाली, मणिपुरी, मराठी में गाने गाता था. उसके कॉन्सर्ट शानदार होते थे. उसके गाने सुनकर मन खट्टा हो गया है.’
वो आगे कहते हैं कि जुबीन गर्ग ने एक बार उन्हें अपनी तबीयत के बारे में बताया था कि वो लंबे समय से बीमार थे. अनु मलिक के मुताबिक जुबीन ने उनसे कहा था कि कभी कभी अचानक ही उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है. म्यूजिक कंपोजर बताते हैं कि उन्होंने सिंगर से अपना इलाज कराने के लिए कहा था, लेकिन वक्त के साथ उनका कनेक्शन खो गया और उनकी बातचीत बंद हो गई.
अनु मलिक कहते हैं कि उन्होंने हमेशा जुबीन से कहा था कि उन्हें मुंबई में ज्यादा काम मिलेगा लेकिन वो कभी अपना घर नहीं छोड़ना चाहते थे. वो हमेशा अपने घर पर ही रहना चाहते थे.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 22, 2025, 11:21 IST





