खेल » Jolly LLB 3 BO Day 2: अरशद-अक्षय की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी धुआंधार रफ्तार, कर डाली झप्परफाड़ कमाई

Jolly LLB 3 BO Day 2: अरशद-अक्षय की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी धुआंधार रफ्तार, कर डाली झप्परफाड़ कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. पहले दिन 12.75 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन धांसू रफ्तार पकड़ी और झप्परफाड़ कमाई कर डाली. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुपरहिट फ्रेंजाइजी की तीसरी फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

Jolly LLB 3 BO Day 2: अरशद-अक्षय की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी धुआंधार रफ्तारफिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था. सुपरहिट की तीसरी फ्रेंचाइजी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी. तो चलिए आपको इस मल्टीस्टारर फिल्म की कमाई के बारे में विस्तार से बताते हैं.

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ के सुबह के शो में केवल 10.28% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, लेकिन दिन बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़त हुई. जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन अनुमानित 12.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह फिल्म अपनी पिछली फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी. साल 2017 में आई ‘जॉली एलएलबी 2’ ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ की कमाई की थी.

दूसरे दिन पकड़ी धुआंधार रफ्तार

अब अगर दूसरे दिन की कमाई की बात करें, तो जॉली एलएलबी 3 ने पहले शनिवार को टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाई और शानदार उछाल दर्ज की. इस फिल्म ने जॉली एलएलबी 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. दूसरे दिन जॉली एलएलबी 3 ने 17.31 करोड़ का शानदार कलेक्शन दर्ज किया.

वीकेंड पर पार हो सकता है 50 करोड़ का आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को जॉली एलएलबी 3 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 23.02% रही. सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 13.65% थी, जबकि दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 32.38% रही. हालांकि ये रिपोर्ट शुरुआती आंकड़ों की है. दिन को आंकड़े आने के बाद ये नंबर्स ऊपर नीचे हो सकते हैं. अगर जॉली एलएलबी 3 की ये रफ्तार जारी रही तो फिल्म जल्द ही 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है.

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो क्रिटिक्स के मुताबिक सौरभ शुक्ला एक्टिंग के मामले में अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों पर भारी पड़े हैं. उनकी एक्टिंग सबपर भारी है. उन्होंने अपने कमाल के अभिनय से सबकी खूब वाहवाही लूटी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Jolly LLB 3 BO Day 2: अरशद-अक्षय की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी धुआंधार रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी