भारत » Amit Shah Exclusive Interview Operation Sindoor Mahadev And Surgical Strikes Tough Situations | अमित शाह Exclusive: ‘हमने युद्ध लड़ा और विकास भी नहीं रोका’, सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक संदेश साफ है

Amit Shah Exclusive Interview Operation Sindoor Mahadev And Surgical Strikes Tough Situations | अमित शाह Exclusive: ‘हमने युद्ध लड़ा और विकास भी नहीं रोका’, सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक संदेश साफ है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Amit Shah Interview: अमित शाह ने News18इंडिया को बताया कि मोदी सरकार ने कोरोना, आतंकवाद और धारा 370 जैसे मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसले लिए, जिससे देश की सुरक्षा और विकास को नई ऊंचाई मिली.

'युद्ध लड़ा पर विकास नहीं रोका' सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक संदेश साफकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.
नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने News18इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मोदी सरकार के 11 साल के कामकाज और सुरक्षा से लेकर विकास तक की नीतियों पर खुलकर बात की. नेटवर्क18 ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सबसे कठिन दौर को भी सफलता से पार किया, चाहे वह कोरोना महामारी हो, या फिर पाकिस्तान पर जवाबी हमले. अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बड़ा युद्ध भी लड़ा, लेकिन विकास को कभी नहीं रोका. सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर संतुलन कायम किया. आतंकवाद को नियंत्रित करने से लेकर ग्लोबल डिप्लोमेसी तक, मोदी जी ने ऐसा नेतृत्व दिखाया जिसे सदियों तक याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी के फैसलों से देश की जनता का विश्वास मजबूत हुआ है. आज दुनिया भारत को गंभीरता से लेती है क्योंकि यहां एक निर्णायक नेतृत्व है.

कोरोना पर मोदी सरकार का मॉडल

अमित शाह ने कहा कि कोरोना का प्रबंधन पूरी दुनिया में भारत का सबसे सफल रहा. इसका कारण था केंद्र, राज्य और जनता तीनों का एक साथ लड़ना. थाली बजाने से लेकर दिया जलाने और जनता कर्फ्यू जैसे कदमों ने सामूहिक मनोबल खड़ा किया. फिर सबसे पहले वैक्सीन टास्क फोर्स बनाई गई और समय पर वैक्सीन भी तैयार हुई. शाह ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करके 140 करोड़ लोगों का टीकाकरण और हर एक को डिजिटल रिसीप्ट देना एक बड़ी उपलब्धि रही. दूसरी लहर में अचानक ऑक्सीजन की कमी आई, लेकिन पूरी दुनिया से ऑक्सीजन मंगाकर दिन-रात काम हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी