भारत » CISF ITBP News: सीनियर IPS ऑफिसर प्रवीर रंजन को मिली CISF की कमान, IPS प्रवीण कुमार बने ITBP के डीजी

CISF ITBP News: सीनियर IPS ऑफिसर प्रवीर रंजन को मिली CISF की कमान, IPS प्रवीण कुमार बने ITBP के डीजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

CISF ITBP News: प्रवीर रंजन सीआईएसएफ के डीजी नियुक्त हुए, वह राजविंदर सिंह भट्टी की जगह लेंगे. प्रवीण कुमार आईटीबीपी के डीजी बने, राहुल रसगोत्रा ​​का स्थान लेंगे.

IPS ऑफिसर प्रवीर रंजन को मिली CISF की कमान, IPS प्रवीण कुमार बने ITBP के डीजीप्रवीर रंजन को सीआईएसएफ और प्रवीण कुमार को आईटीबीपी की कमान मिली है. (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीर रंजन और प्रवीण कुमार को शुक्रवार को क्रमश: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजन वर्तमान में सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के रूप में कार्यरत हैं.

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई 2029 यानी रंजन की रिटायरमेंट की तारीख तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक (डीजी) के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वह सीआईएसएफ के वर्तमान प्रमुख राजविंदर सिंह भट्टी की जगह लेंगे, जो इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी