व्यापार » नवरात्रि से पहले IDBI बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD दरों में किया बदलाव, चेक करें रेट्स

नवरात्रि से पहले IDBI बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD दरों में किया बदलाव, चेक करें रेट्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

FD Interest Rates: आईडीबीआई बैंक ने अपनी उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. यह बदलाव 19 सितंबर, 2025 से लागू हो गया है.

नवरात्रि से पहले IDBI बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD दरों में किया बदलाव80+ ग्राहकों के लिए खास चिरंजीवी एफडी
FD Interest Rates: देश में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) अब भी निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं. गारंटीड रिटर्न और सुरक्षा के कारण हर उम्र के लोग इसे भरोसे के साथ चुनते हैं. अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, नवरात्रि से पहले प्राइवेट सेक्टर के आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने ग्राहकों को तोहफा दिया है.

आईडीबीआई बैंक ने अपने उत्सव एफडी (Utsav FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है नई दरें शुक्रवार (19 सितंबर) से लागू हो गई हैं. बैंक ने 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन की विशेष अवधि पर नई ब्याज दरें तय की हैं. अब सामान्य ग्राहकों को 444 दिन की एफडी पर 6.60 फीसदी, 555 दिन पर 6.65 फीसदी और 700 दिन पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा.

80 साल से ज्यादा की उम्र वाले ग्राहकों के लिए खास योजना
आईडीबीआई बैंक ने 80 साल और उससे ज्यादा आयु के ग्राहकों के लिए चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटीजन एफडी योजना भी चलाई है. इसमें 444 दिन पर 7.25 फीसदी, 555 दिन पर 7.30 फीसदी और 700 दिन पर 7.15 फीसदी ब्याज दिया जाएगा.

अन्य एफडी योजनाएं भी उपलब्ध
सुविधा टैक्स सेविंग एफडी (5 साल): आम नागरिक को 6.35 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक को 6.85 फीसदी ब्याज मिलेगा.
वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट: आम ग्राहकों के लिए 6.35 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.85 फीसदी

एसएसपी/एसएसपी प्लस:
1-3 साल: आम ग्राहकों के लिए 6.55 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.05 फीसदी
3-5 साल: आम ग्राहकों के लिए 6.35 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.85 फीसदी
5-10 साल: आम ग्राहकों के लिए 5.95 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.45 फीसदी

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

नवरात्रि से पहले IDBI बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD दरों में किया बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी