Last Updated:
Rahul Gandhi Gen-Z Plan: राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने Gen-Z और युवाओं को संविधान बचाने की अपील की. इस पर निशिकांत दुबे ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार पर राहुल को घेरा.
राहुल गांधी ने वोट चोरी पर चुनाव आयोग को घेरा, बीजेपी सांसद से बहसदरअसल, इस पूरे विवाद का केंद्र बिंदु बना राहुल गांधी का ‘जेन-जी वाला नेपाल प्लान’. 18 सितंबर 2025 को राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen-Z संविधान को बचाएंगे. लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जय हिंद.’ राहुल गांधी ने इस पोस्ट के जरिए जेन-जी यानी युवाओं को देश का भविष्य बताया. उन्होंने इसके साथ एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वोट चोरी का जिक्र है.
इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तीन प्वाइंट में तुरंत जवाब दिया. राहुल गांधी के पोस्ट के जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि Gen-Z परिवारवाद के खिलाफ है. वह नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया के बाद राहुल को क्यों बर्दाश्त करेगा? Gen-Z भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यों नहीं भगाएगा?.’ उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. इसके साथ उन्होंने राहुल को तंज कसते हुए कहा कि आप देश छोड़ने की तैयारी करो, Gen-Z आ रहा है.
- Gen-Z नेहरु जी, इंदिरा जी, राजीव जी,सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यूं बर्दाश्त करेगा.
- Gen-Z भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यूं नहीं भगाएगा?
- Gen-Z बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र और नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है. वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यूं नहीं बनाएगा?
राहुल गांधी के Gen-Z वाले बयान पर योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और ऐसे में वह लगातार युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने भी उनसे कहा कि अगर आपको कुछ गलत दिखता है तो कोर्ट जाइए. आप लोकतंत्र की बात करते हैं, लोकतंत्र को ही नहीं मानते हैं.
दरअसल, राहुल गांधी ने जो पोस्ट किया है, वह वोट चोरी के आरोपों से जुड़ा है. राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उसमें उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में 6 हजार से अधिक वोट काटे गए. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें वोट चोरी से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग के लोग ही दे रहे हैं.
इसके बाद ही उन्होंने एक्स पर Gen-Z वाला पोस्ट किया. राहुल गांधी अपने पोस्ट में जेन-जी को लोकतंत्र के रक्षक बता रहे हैं. राहुल गांधी देश बचाने के लिए अब जेन-जी का आह्वान कर रहे हैं. जबकि भाजपा का मानना है कि जेन-जी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं करेगा. सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के पोस्ट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें
September 19, 2025, 09:51 IST





