Last Updated:
रूस के कमचाट्का प्रायद्वीप में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी चेतावनी जारी हुई. अमेरिकी एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी किया. हाल में यहां 7.4 और 8.8 तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं. कई तटीय इलाकों में दहशत और लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है.
इंदौर में जीएसटी रेड. रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कमचाट्का प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से जमीन हिल गई. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पेट्रोपावलोव्स्क-कमचाट्स्की क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई और इसका केंद्र महज 10 किलोमीटर गहराई में था. तेज झटकों के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 5.8 तक रही.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
First Published :
September 19, 2025, 05:13 IST





