Last Updated:
होली का जश्न फिल्मी सितारों के बीच भी खास अंदाज में नजर आया. रवीना ने परिवार और दोस्तों संग रंग खेलते हुए तस्वीरें-वीडियो शेयर किए, जबकि उर्मिला मातोंडकर ने भी दोस्तों संग जश्न मनाया. शबाना आजमी और जावेद अख्तरकी होली पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इन सितारों की रंगीन झलकियां खूब वायरल रहीं.

सेलेब्स सोशल मीडिया पर होली की झलकियों के साथ फैंस को विश कर रहे हैं.
नई दिल्ली. होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस त्योहार में रंगे नजर आए. सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन की झलकियां छाई रहीं.
किसी ने परिवार के साथ रंग खेला तो किसी ने दोस्तों के साथ खास पार्टी रखी. इसी बीच अभिनेत्री रवीना टंडन और उर्मिला मातोंडकर समेत कई सितारों की होली की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में रहे.
अभिनेत्री रवीना टंडन ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. एक वीडियो में रवीना सभी को होली की शुभकामनाएं देती दिखाई दीं. उन्होंने कैप्शन में भी होली की बधाइयां दीं.
View this post on Instagram





